5 भारतीय भाषाओं में इंजीनियरिंग की पढ़ाई, पीएम मोदी ने दी जानकारी

punjabkesari.in Thursday, Jul 29, 2021 - 06:59 PM (IST)

नई दिल्लीः देश में इंजीनियरिंग की पढ़ाई अब 5 भारतीय भाषाओं में भी होगी, गुरुवार को नई शिक्षा नीति को लागू हुए एक साल पूरा होने के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने यह जानकारी दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि देश के 8 राज्यों में 11 इंजीनियरिंग कॉलेज अब इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी, तमिल, तेलगू, मराठी और बंगाली में शुरू करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, "शिक्षा के विषय में पूज्य बाबू महात्मा गांधी कहा करते थे कि राष्ट्रीय शिक्षा को सच्चे अर्थों में राष्ट्रीय होने के लिए राष्ट्रीय परिस्थितियों को रिफ्लेक्ट करना चाहिए। बाबू के इसी दूरदर्शी विचार को पूरा करने के लिए स्थानीय भाषाओं में शिक्षा का विचार नई शिक्षा नीति में रखा गया है।"

नई शिक्षा नीति पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बताया, "अब उच्च शिक्षा में स्थानीय भाषा मीडियम ऑफ इंस्ट्रक्शन का विकल्प हो गया है, 8 राज्यों के 14 इंजीनियरिंग कॉलेज 5 भारतीय भाषाओं यानि इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू करने जा रहे हैं। इंजीनियरिंग के कोर्स का 11 भारतीय भाषाओं में ट्रांस्लेशन के लिए टूल भी तैयार किया जा चुका है। क्षेत्रीय भाषा में अपनी पढ़ाई शुरू करने जा रहे छात्र छात्राओं को मैं विशेष बधाई देना चाहता हूं, इसका सबसे बड़ा लाभ देश के गरीब वर्ग को, गांव और कस्बों में रहने वाले मध्यम वर्ग के छात्रों को होगा। इन्हीं परिवारों से आने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा लेंग्वेज डिवाईड का सामना करना पड़ता था, सबसे ज्यादा नुकसान इन्हीं परिवार के होनहार बच्चों को उठाना पड़ता था।"

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News