एयरफोर्स के विमानों को राडार पर नहीं पकड़ पाएगा दुश्मन, DRDO ने विकसित की आधुनिक तकनीक

punjabkesari.in Thursday, Aug 19, 2021 - 02:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने वायुसेना के लड़ाकू विमानों को दुश्मन के राडार की पकड़ से बचाने के लिए एक उन्नत प्रौद्योगिकी विकसित की है। DRDO की जोधपुर स्थित प्रयोगशाला ने पुणे स्थित संगठन की प्रयोगशाला हाई एनर्जी मैट्रियल रिसर्च लेबोरेट्री के साथ मिलकर यह प्रौद्योगिकी विकसित की है। इस प्रौद्योगिकी के सफल परीक्षणों के बाद वायु सेना ने इसे अपने बेडे में शामिल करना शुरू कर दिया है।

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि के लिए DRDO, वायु सेना और संबंधित उद्योग को बधाई दी है और कहा है कि यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और कदम है। मौजूदा दौर की प्रौद्योगिकी आधारित लड़ाई में लड़ाकू विमान को शत्रु के राडार की पकड़ से बचाना चिंता का प्रमुख विषय है। इसलिए इस उन्नत प्रौद्योगिकी को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके तहत हवा में भूसे की मदद से मिसाइल को भ्रमित कर विमान को बचाया जा सकता है। यह प्रौद्योगिकी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल के लिए उद्योग को दे दी गई है। DRDO के अध्यक्ष डॉ जी.सतीश रेड्डी ने भी इस प्रौद्योगिकी के साथ जुडी टीम को बधाई दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News