महाराष्ट्र और हरियाणा के लिए चुनाव प्रचार खत्म, 21 को होगा मतदान

punjabkesari.in Saturday, Oct 19, 2019 - 08:22 PM (IST)

नई दिल्लीः महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार शनिवार शाम पांच बजे थम गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों के नेताओं ने तूफानी प्रचार किया। अब महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होगा और 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।
PunjabKesari
आखिरी दिन प्रचार में सभी दलों ने झोंकी ताकत
आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में दो रैलियां की। पीएम मोदी ने पहले सिरसा और फिर रेवाड़ी में चुनावी सभा को संबोधन किया। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह महाराष्ट्र के नंदुरबार, अकोला और अहमदनगर में चुनावी रैली की। करजत जमखेड में रोड शो भी किया। हरियाणा विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बेरी, इसराना, समालखा में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। हुड्डा का राजनीतिक करियर दांव पर लगा हुआ है।
PunjabKesari
बीजेपी की ओर से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने करनाल में रोड शो किया। खट्टर करनाल से ही चुनाव मैदान में हैं और अपने पांच साल के कामकाज के आधार पर वोट मांग रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने नारनौंद (हिसार) और सोनीपत में जनता को संबोधित किया और रोड शो किया।
PunjabKesari
महाराष्ट्र की बात करें तो मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन चंद्रापुर जिले में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। इसके अलावा, उन्होंने अपनी सीट साउथ वेस्ट नागपुर में रोड शो किया।  उधर, शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे ने अंधेरी पूर्व, वांद्रा पूर्व, धारावी में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया और जनता से वोट मांगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News