कर्नाटक के तुमकुर जिले में बस पलटने से आठ लोगों की मौत, 20 लोग घायल

punjabkesari.in Saturday, Mar 19, 2022 - 12:59 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कर्नाटक के तुमकुर ज़िले में बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। यह हादसा तुमकुर ज़िले के पावागड़ा के पास हुआ जहां बस पलटने से 8 लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुमकुरू और पावागड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 

मृतकों में दो छात्र भी शामिल हैं। उनके शवों को पावागड़ा अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की प्रक्रिया जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह हादसा संभवत: तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण हुआ है। पुलिस इसकी विस्तृत जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बस में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिसमें ज्यादातर छात्र भी यात्रा कर रहे थे। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News