राजौरी में वन मंत्री का पुतला फूंक कर जताया रोष

punjabkesari.in Thursday, Nov 16, 2017 - 11:36 AM (IST)

राजोरी : बकरवाल समुदाय के लोगों व कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने वन मंत्री चौ. लाल सिंह के खिलाफ राजौरी नगर के अंतर्गत अब्दुल्ला पुल सडक़ मार्ग को जामकर नारेबाजी व प्रदर्शन कर रोष प्रकट करने के साथ ही मंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों को कहना था की लाल सिंह जब से वन मंत्री के पद पर हैं तब से गुज्जर बकरवालों को जानबूज कर तंग कर रहे हंै। जिसे सहन नहीं किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि वे लोग गांधी नगर जम्मू में गए थे अपनी नराजगी प्रकट करने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और समुदाय इसकी निंदा करता है। पिछले कई वर्षों से रह रहे बकरवाल समुदाय की जमीनों को खाली करवाया गया और उन्हें बेघर किया गया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजौरी अजय चिब घटना स्थल पर पहुंच आए और प्रदर्शनकारियों को शांत किया और उसके बाद यातायात व्यवस्था को बहाल कर दिया गया। जाम के कारण पुल व आसपास के इलाकों में वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिसके कारण वाहन चालकों व लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News