भूकंप से फिर हिला जम्मू कश्मीर

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2020 - 02:44 PM (IST)

जम्मू: सोमवार सुबह जम्मू कश्मीर में एक बार भूकंप के झटके महसूस किये गये। नेशनल सेंटर फाॅर सीस्मोलाॅजीने रिक्टर पैमाने परइसकी तीव्रता 4.2 मापी है। यह भूकंप के झटके सुबह 10 बजकर 42 मिन्ट पर महसूस किये गये।


इससे पहले शनिवार को भी भूकंप के झटके महसूस किये गये थे। शनिवार को गुलमर्ग में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था। लोग अपने घरों से बाहर आ गये थे। जम्मू कश्मीर में भूकंप कई बार तबाही का कारण बन चुकाहै। 2005 में ही भारत और पाकिस्तान में भूकंप के कारण हजारों लोग मारे गये थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News