हवा में बढ़ती नमी के कारण ही बिगड़ा है मौसम का हाल, वैज्ञानिकों ने दी यह अहम जानकारी

punjabkesari.in Monday, Feb 07, 2022 - 01:16 PM (IST)

नेशनल डेस्क: जलवायु परिवर्तन का सबसे बड़ा कारण वायुमंडल में बढ़ती गर्मी को माना जा रहा है, लेकिन वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि ग्लोबल वार्मिंग के लिए हवा में बढ़ती नमी भी जिम्मेदार है। अध्ययन से पता चला है कि 1980 से 2019 के बीच दुनिया में हवा के तापमान में 0.79°C की वृद्धि हुई है। वैज्ञानिकों ने अपनी रिसर्च में पाया है कि साल 2100 में बड़े बदलाव हो जाएंगे और प्राकृतिक आपदाएं बढ़ जाएंगे जिससे जीवन व्यतीत करना मुश्किल हो जाएगा।

वैज्ञानिकों ने अध्ययन में पाया कि ग्लोबल वार्मिंग से वायुमंडल में बढ़ते तापमान और बढ़ती नमी के चलते ही बड़े बदलाव देखे जा रहे हैं। इनके चलते हीट वेव, तूफान, तेज आंधी और बाढ़ जैसी घटनाएं हो रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News