मुंबई में भारी बारिश का कहर, अब तक 24 उड़ानें प्रभावित

punjabkesari.in Saturday, Jul 27, 2019 - 11:19 AM (IST)

नेशनल डेस्कः देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मानसून की वापसी हुई और दो घंटे से झमाझम बारिश हो रही है। इससे शहर पानी-पानी हो गया। मुंबई के अलावा तटीय कोंकण व महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी बारिश हो रही है। वहीं मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) के पीआर ने बताया कि अब तक 24 उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इनमें से 7 को कैंसल किया गया है जबकि 8 उड़ानें आखिरी समय में लैंडिंग कैंसल होने कुछ समय बाद दोबारा लैंड हो पाईं और 9 का रूट डायवर्ट किया गया है। 

इससे पहले छत्रपति शिवाजी इंटरनैशनल एयरपोर्ट, मुंबई के पीआरओ ने बताया कि बीते 2 घंटे से हो रही भारी बारिश की वजह से उड़ानों में औसतन आधे घंटे की देरी हो रही है। वहीं भारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट से 17 उड़ानों का रास्ता बदला गया है। 


PunjabKesari

मुंबई में आफत की बारिश-

  • भारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट में भरा पानी, उड़ानें प्रभावित 
  • एयरपोर्ट से 17 उड़ानें डायवर्ट 
  • 4 उड़ानों को उतरने से पहले काफी देर हवा में ही लगाने पड़े चक्कर
  • ठाणे, रायगढ़ और मुंबई जिलों में मूसालाधार बारिश जारी
  • रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी 


क्षेत्रीय मौसम विभाग ने जारी किया था ऑरेंज अलर्ट 
इससे पहले महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को ठाणे और पुणे में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी मुंबई समेत ठाणे और रायगढ़ में भारी बारिश की संभावाना है। इसके पहले 26 और 28 जुलाई के लिए पालघर में रेड अलर्ट जारी किया जा चुका है।
PunjabKesari
बता दें कि मॉनसून की विभिन्न स्थितियों के लिए रेड से लेकर ऑरेंज तक अलग-अलग अलर्ट जारी किए जाते हैं। इनमें ऑरेंज अलर्ट अधिकारियों को गंभीर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का सिग्नल होता है।
PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News