कोर्ट में पेश हुए यो-यो हनी सिंह, पत्नी ने लगाएं हैं घरेलू हिंसा के आरोप

punjabkesari.in Friday, Sep 03, 2021 - 01:54 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा, मानसिक शोषण और आर्थिक शोषण के आरोप लगाए हैं जिस वजह से आज हनी सिंह तीस हजारी कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान हनी सिंह अपने सुरक्षा गार्ड से घिरे हुए नजर आए। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार को अपने कक्ष में बुलाया और अभी तक उनसे वह बात कर रही हैं। इसके बाद, दोनों पक्षों के वकीलों को भी मजिस्ट्रेट ने कक्ष में बुलाया। जानकारी के लिए बता दें कि पिछली सुनवाई में कोर्ट के आदेश के बावजूद हनी सिंह पेश नहीं हुए थे, ऐसे में कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की थी और कहा था कि आरोपी को सोचना चाहिए कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।

PunjabKesari

हनी सिंह पर लगाए गए हैं ये आरोप
शालिनी ने आरोप लगाए हैं कि उनके माता-पिता और छोटी बहन ने उनका शोषण किया है। यह याचिका 160 पन्नों की है जिसमें शालिनी ने 10 साल पुराना राज खोला है और बताया है कि हनीमून के दौरान ही हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। दोनों साथ में स्कूल में पढ़ते थे जहां से उनका अफेयर शुरू हुआ। करीब 10 साल बाद 14 मार्च साल 2010 को दोनों के घर वालों की मर्जी से दोनों की सगाई हुई। इसके बाद 23 जनवरी 2011 में दोनों ने परिवार वालों की मौजूदगी में सरोजनी नगर के गुरुद्वारे में शादी कर ली थी। इस याचिका में शालिनी तलवार ने आरोप लगाया है कि हनी सिंह के दूसरी महिलओं के साथ शारीरिक संबंध हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News