अब बिना दर्द के होगी डिलीवरी, डॉक्टरों ने ढूंढ निकाला नया तरीका

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2019 - 12:24 PM (IST)

कोलकाता:  कोलकाता मैडीकल कॉलेज में पहली बार लाफिंग गैस (नाइट्रस ऑक्साइड) और ऑक्सीजन का 50-50 प्रतिशत मिलाकर एक गैस का मिश्रण तैयार किया गया जिससे बिना दर्द के महिलाओं की डिलीवरी करवाई गई। इस अस्पताल में कुल 25 बच्चों ने जन्म लिया।

 

पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में ऐसा पहली बार हुआ है। करीब एक साल पहले कोलकाता मैडीकल कॉलेज के प्रसूति विभाग के प्रधान पार्थ मुखोपाध्याय ने इस मामले में फैसला लिया था और कॉलेज के अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग की अनुमति के लिए आवेदन भेजा था। साथ ही इस बारे में एक से अधिक बार इस विषय में चिकित्सक और विशेषज्ञों ने सैमीनार का आयोजन भी किया था। नाइट्रस ऑक्साइड अर्थात लाफिंग गैस को ऑक्सीजन के साथ मिलाया जाता है जिससे एनटोनोक्स गैस निकलती है। लेबर पेन दौरान एनटोनोक्स गैस गर्भवती महिलाओं को नाक में एक मास्क के माध्यम से चढ़ाई जाती है।

 

डॉक्टर पार्थ मुखोपाध्याय ने बताया कि लेबर पेन जब शुरू होती है तब हम इस मास्क को गर्भवती महिलाओं के मुंह में लगा देते हैं जिससे महिलाओं का दर्द कम होता रहता है और आसान से डिलीवरी हो जाती है। वहीं इससे जच्चा और बच्चा को जरा-सा भी नुक्सान नहीं पहुंचता। अभी तक हम एक महीने में इस तरीके का इस्तेमाल कर कुल 25 डिलीवरी करवा चुके हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News