वेतन विसंगति में जम्मू-कश्मीर के सेवानिवृत्त पुलिस पेंशनरों के साथ भेदभाव

punjabkesari.in Saturday, Mar 20, 2021 - 06:03 PM (IST)

साम्बा : रिटायर्ड पुलिस कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को सरकार के खिलाफ विजयपुर में विरोध-प्रदर्शन किया।  इनका आरोप था कि वेतन विसंगति में जम्मू-कश्मीर के सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। इन्होंने कहा कि वेतन विसंगति के संबंध मे आदेश संख्या 229-एफ 2014, दिनांक 10-17-2014 के तहत इनसे भेदभाव हो रहा है। इनका कहना था आदेश की तिथि से प्रभाव वर्ष 1996 से दिया जाना चाहिए था जब 5वां वेतन आयोग लागू किया गया था, लेकिन राज्य में केवल पुलिस विभाग को ही छोड़ दिया गया था। आरोप लगाया कि कई पैंशनर दुनिया छोड़ कर जा चुके हैं जबकि कई संघर्ष कर रहे हैं जिनको लाभ मिलना चाहिए।

 

रधुवीर सिंह ने कहा कि सरकार रिटायर्ड पुलिसकर्मियों के साथ पुरी तरह इंसाफ नहीं कर रही है जिस कारण अपनी मांगो को लेकर रिटायर्ड पुलिस फोरम पिछले कई सालो से प्रदर्शन कर रही है पर सरकार की कान पर जूं तक नहीं रेंगी। उन्होंने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से अपील करते हुऐ कहा कि  रिटायर्ड पुलिस कर्मियों को वन रैंक वन पेंशन के साथ अन्य मांगों को भी पुरा किया जाऐ। ताकि हमारी चल रही परेशानी हल हो सकें।


    इन्होंने मांग की कि पुलिस विभाग और व्यवसायिक कोर्सेज में 15प्रतिशत कोटा पुलिस कर्मियोंं के परिजनों के लिए आरक्षित किया जाना चाहिए। इसके साथ ही मृतक का अंतिम संस्कार करने के लिए पुलिस कर्मियों को कम से कम 100000 स्वीकृत किए जाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रघुबीर सिंह के साथ उपाध्यक्ष करनैल सिंह , मोहम्मद शरीफ, अशोक कुमार, सुदर्शन सिंह, ओमप्रकाश, धर्म सिंह, संदीप सिंह, मदन लाल, जय प्रकाश, जयमल चंद, कमल सिंह, ओमप्रकाश, जगदीश शर्मा, राम पाल, अजीत लाल शर्मा, मोहिंदर सिंह, सुदर्शन सिंह, बचन सिंह, तीरथ राम शर्मा, भी मौजूद रहे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News