जब DGCA ने की सरप्राइस विजिट, स्पाइसजेट के विमान में मिली यह खराब...एयरपोर्ट पर 6 घंटे तक परेशान हुए यात्री

punjabkesari.in Monday, Jul 11, 2022 - 12:40 PM (IST)

नेशनल डेस्क: एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट की सर्विस से लोग काफी परेशान हैं। कभी स्पाइसजेट की उड़ानों में तकनीकी खराबी की खबरें आती हैं तो कभी यात्रियों के साथ बुरे व्यवहार को लेकर यह सुर्खियों में है। बीते शनिवार को भी स्पाइसजेट की उड़ान में करीब 6 घंटे की देरी हुई। शनिवार को स्पाइसजेट की फ्लाइट मुंबई से श्रीनगर जा रही थी। तभी नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने वहां सरप्राइस विजिट किया तो विमान में कुछ समस्याएं पाईं। कभी यात्रियों को कोच बस तो कभी टर्मिनल बिल्डिंग में लंबा इंतजार करना पड़ा।

 

आखिरकार DGCA के अधिकारियों ने दूसरे विमान में करीब 6 घंटे की देरी से यात्रियों को रवाना किया। DGCA का यह सरप्राइस विजिट पिछले दिनों स्पाइसजेट के विमानों में आ रही खराबी को देखते हुए किया गया था। पिछले दिनों स्पाइसजेट के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिग पाकिस्तान के कराची में करवाई पड़ी थी तब भी यात्रियों को दूसरे विमान के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था। यह विमान दिल्ली से दुबई जा रहा था तक इसमें तकनीकी खराबी की खबरें थी।

 

वहीं रविवार को चेन्नई से रवाना होने के कुछ मिनट बाद ही स्पाइसजेट के एक अन्य विमान का बाहरी शीशा टूट गया। बोइंग 737Max विमान दोपहर करीब 2.20 बजे चेन्नई से रवाना हुआ और करीब 3.40 बजे शिरडी उतरा। मुंबई-श्रीनगर उड़ान के बारे में बात करते हुए, मुंबई हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि स्पाइसजेट की फ्लाइट को शनिवार इसलिए रोका गया क्योंकि DGCA ने पाया कि एयरलाइन बिना 25 लाइफ जैकेट के उड़ान भरने वाली थी।

 

अधिकारी ने कहा कि DGCA जिस समय निरिक्षण करने पहुंचा था तब  बोर्डिंग प्रक्रिया शुरू नहीं हुई इसलिए यात्रियों को टर्मिनल बिल्डिंग में तब तक इंतजार करना पड़ा जब तक दूसरे विमान का बंदोबस्त नहीं हुआ। बता दें कि DGCA ने स्पाइसजेट को पिछले दिनों कारण बताओ नोटिस भी भेजा था विमानों में आ रहीं समस्याओं के बारे में जवाब देने को कहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News