महाराष्ट्र की राजनीतिक संकट के बीच भाजपा की कोर कमेटी की बैठक शुरू

punjabkesari.in Saturday, Jun 25, 2022 - 02:00 PM (IST)

मुंबई:  देवेंद्र फडनवीस के नेतृत्व में शनिवार को मुंबई में भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक शुरु हुई। पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र की राजनीतिक अस्थिरता के मुद्दे पर चुप्पी साधे रहने वाली भाजपा आज कुछ निर्णय ले सकती है।  

फडनवीस शुक्रवार शाम से मुंबई से बाहर थे,आज सुबह लौट आए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल, आशीष शेलार और अन्य नेताओं ने बैठक में भाग लिया है।

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे द्वारा अपने समूह के कई विधायकों को गुवाहाटी ले जाने के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल के बारे में आगे की कारर्वाई तय करने के लिए भाजपा मुंबई कार्यालय में बैठक शुरू हुई है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News