जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र संकट को लेकर हो सकती है चर्चा
punjabkesari.in Tuesday, Jun 28, 2022 - 04:46 PM (IST)

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। फडणवीस भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात जारी है। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट को लेकर फडणवीस नड्डा और शाह से चर्चा कर सकते हैं। आने वाले दिनों में भाजपा महाराष्ट्र में सरकार बना सकती है। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर नड्डा और शाह से चर्चा कर सकते हैं।
#WATCH BJP leader Devendra Fadnavis arrives at the residence of party president JP Nadda in Delhi pic.twitter.com/1gebzbn1nq
— ANI (@ANI) June 28, 2022