कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर तोड़फोड़ और आगजनी, फेसबुक पोस्ट कर दी जानकारी

punjabkesari.in Monday, Nov 15, 2021 - 09:03 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के मुक्तेश्वर स्थित आवास पर तोड़फोड़ और आगजनी का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुक्तेश्वर के थाना प्रभारी आसिफ खान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि सतखोला निवासी सुंदरराम की ओर से इस मामले में तहरीर सौंपी गयी है। तहरीर के अनुसार सोमवार को अज्ञात लोग सलमान खुर्शीद के आवास पर आये और उन्होंने पहले तोड़फोड़ की और फिर आगजनी की घटना को अंजाम दिया। सम्पत्ति को कितना नुकसान पहुंचा है इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है।


 

सलमान खुर्शीद  के घर पर हमले का आरोप भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लगाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि उपद्रवियों के हाथ में बीजेपी का झंडा था। वे सांप्रदायिक नारे लगा रहे थे। खुर्शीद के घर पर जिस समय हमला हुआ, संयोग से परिवार का कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं था। इस घटना में किसी के घायल होने की बात अब तक नहीं कही जा रही है। वहां मौजूद सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News