दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का सितम, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

punjabkesari.in Tuesday, Jan 25, 2022 - 11:49 AM (IST)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी है। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यही नहीं, दिल्‍ली-एनसीआर के साथ आसपास के इलाकों में भी शीतलहर का प्रभाव रहेगा। ऐसे में शीतलहर को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 

   
विभाग के के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार के अलावा बुधवार को भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और ठंड का सितम ऐसे ही जारी रहेगा। मालूम हो, मौसम विभाग द्वारा "ठंडा दिन" तब घोषित किया जाता है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस कम हो।  इसके अलावा येलो अलर्ट आमतौर पर लोगों को किसी विशेष मौसम की घटना के बारे में चेतावनी देने के लिए जारी किया जाता है जो उन्हें गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।

वहीं,  दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता (Air Quality Index) 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। आज वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 255 रहा, जबकि सोमवार को एक्यूआई 241 दर्ज किया गया था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News