दिल्ली का मूड: मोदी पर भारी केजरीवाल, कांटे की हो सकती है लड़ाई- सर्वे

punjabkesari.in Sunday, Dec 15, 2019 - 05:00 AM (IST)

नेशनल डेस्कः दिल्ली में अगले साल जनवरी-फरवरी में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज सकता है। इससे पहले दिल्ली की जनता की नजर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल में कौन सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। इस पर लोकनीति-सीएसडीएस ने एक सर्वे किया है।
PunjabKesari
सर्वे के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी की लोकप्रियता में गिरावट आई है। दिल्ली की जनता ने मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को पीएम मोदी की तुलना में अधिक पसंद किया है। सर्वे में जब मतदाताओं पीएम मोदी और केजरीवाल में से एक को चुनने के लिए कहा गया तो 42 फीसदी लोगों ने केजरीवाल को चुना, जबकि 32 फीसदी लोगों ने नरेंद्र मोदी को अपनी पसंद बताया। 30 फीसदी लोगों ने एकराय वयक्त करते हुए कहा कि उन्हें मोदी पसंद हैं, लेकिन जब दोनों नेताओं की तुलना करने को कहा गया तो इसमें केजरीवाल बाजी मार गए।
PunjabKesari
यह सर्वे राष्ट्रीय राजनीति की बजाय दिल्ली के बारे में था। इसलिए, जब वोटर से मुख्यमंत्री का नाम चुनने के लिए कहा तो अरविंद केजरीवाल को मोदी से ज्यादा वोट मिले। यह सर्वे 22 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच दिल्ली की 23 विधानसभा सीटों के कुल 115 क्षेत्रों पर किया गया है। इस दौरान 2,298 लोगों की राय ली गई।
PunjabKesari
सर्वे के मुताबिक, आप सरकार के कामकाज से दिल्लीवासी संतुष्ट हैं। 53 फीसदी लोगों ने केजरीवाल सरकार के कामकाज पर खुशी जताई। सर्वे में 10 में से 9 लोगों ने केजरीवाल सरकार के कामकाज पर संतोष जाहिर किया। मात्र 1 ने असंतोष जताया। अधिकांश मतदाताओं ने केजरीवाल सरकार द्वारा शिक्षा, चिकित्सा और ट्रांसपोर्ट में किए गए कामों की सराहना की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News