नरेला में सनसनीखेज वारदात: जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 09:09 AM (IST)
नई दिल्ली : उत्तर दिल्ली के नरेला इलाके में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। आज सुबह एक जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में दहशत का माहौल है।
पुलिस के मुताबिक घटना सुबह करीब 7 बजे हुई। हमलावरों ने प्रमोद पर गोलीबारी की और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
पुलिस हमलावरों की पहचान करने और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
