CAA विरोध प्रद्रर्शन में दिल्ली पुलिस पहुंची HC, सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान मामले में 500 केस दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Sep 21, 2022 - 05:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क : दिल्ली पुलिस ने बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट में CAA के दौरन हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट में बताया कि साल 2019 और साल 2020 में सीएए विरोध प्रदर्शन के दौरान इन पर सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के 500 से ज्यादा केस दर्ज है। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है।

साथ ही दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में एक हलफनामा भी दायर किया, जिसमें उसने बताया कि दिल्ली हाई कोर्ट के सेवानिवृत न्यायधीश न्यायमूर्ति सुनील गौड़ को सीएए के विरोध हुए दंगों से संबंधित के नुकसान की जांच की जाए। जिसमें उस नुकसान का लोगों मुआवजा मिल सके।

दिल्ली हाई कोर्ट ने यह सुनवाई एक वकील और कानून के छात्र द्वारा दायर जनहित याचिका (पीआईएल) के लिए की थी, जिसमें साल 2019 और साल 2020 में सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों की पहचान करने और उस नुकसान की वसूली के लिए अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की गई थी। इस सुनवाई के दौरान पुलिस ने कोर्ट में बताया कि नुकसान पहुंचाने में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की है जिसमें 535 मामले दर्ज हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Recommended News

Related News