video: ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना पड़ा महंगा, onion rings की जगह मिले कच्चे प्याज, लोगों की छूटी हंसी

punjabkesari.in Saturday, Jun 18, 2022 - 03:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आज के डिजिटल दौर में जहां चीज़ें आसान हो गई है वहीं यह फास्ट फ्यूरियस लाइफ कई बार हानिकारक भी हो जाती है। दरअसल, एक शख्स को ऑनलाइन खाना ऑर्डर उस समय महंगा पड़ गया जब उसे खाने के बदले कच्चे प्याज डिलीवरी किए गए।

बता दें कि दिल्ली के रहने वाले उबैदु नाम के युवक ने onion rings  ऑर्डर किए थे जिसके बदले उसे कच्चे प्याज के छल्ले डिलीवरी किए गए, इसे लेकर उन्होंने अपनी पीड़ा इंस्टाग्राम पर जाहिर किया है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by UbaidU (@ubaidu_15)

इंस्टाग्राम यूजर उबैदु ने एक रील शेयर कर लिखा कि दोस्तों, मैंने  onion rings (प्याज के छल्ले) ऑर्डर किए थे लेकिन मुझे ये मिला। वीडियो में उबैदु ने दिखाया कि एक कटोरी में कटे हुए कच्चे प्याज के छल्ले रखे हुए थे। मतलब युवक ने 59 रुपए में ऑर्डर किए थे Onion Rings और उसके लिए कच्चे प्याज के छल्ले भेज दिए गए, हालांकि, उबैदु ने रेस्तरां के नाम का उल्लेख नहीं किया। वहीं, इंस्टा यूजर्स इस मजेदार वीडियो को सिर्फ देख ही नहीं रहे, बल्कि हंसी की इमोजी के साथ-साथ कमेंट्स भी दे रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News