दिल्ली में गर्मी का सितम: आज भी ‘लू' की चेतावनी , हवा की क्वालिटी भी हुई बेहद खराब

punjabkesari.in Thursday, Jul 01, 2021 - 12:35 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्लीवासियों की वीरवा सुबह की शुरुआत गर्मी के साथ हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि शहर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 

भारत में लगातार चौथे दिन 50 हजार से कम कोरोना के मामले, मौतों का आंकड़ा फिर 1000 से ऊपर


सापेक्ष आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे तक 43 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों ने दिन में ‘लू' चलने का पूर्वानुमान जताया है। मैदानी हिस्सों के लिए 40 डिग्री से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक तापमान पर लू चलने की अनुमान जताया गया है। दिल्ली में सोमवार को इस गर्मी की पहली लू चली और पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

LPG सिलेंडर 25 रुपये हुआ महंगा,  ATM से लेकर IFSC कोड तक आज से हुए कई बदलाव

 इस बीच दिल्ली की वायु गुणवत्ता वीरवार सुबह ‘खराब' श्रेणी में दर्ज की गयी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिले आंकड़ों के अनुसार, सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 266 था। गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘‘अच्छा'', 51 से 100 के बीच को ‘‘संतोषजनक'', 101 और 200 के बीच को ‘‘मध्यम'', 201 और 300 के बीच को ‘‘खराब'', 301 और 400 के बीच को ‘‘बहुत खराब'' और 400 से 500 को ‘‘गंभीर'' श्रेणी में रखा जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News