दिल्ली को गर्मी से मिल सकती है राहत, आज बारिश के आसार...जानिए अन्य राज्यों के हाल

punjabkesari.in Thursday, Jul 08, 2021 - 09:03 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में पड़ी रही भीषण गर्मी और लू ने लोगों के बुरे हाल किए हुए हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने आज दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं पंजाब के कई हिस्सों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ और हिस्सों में 10 जुलाई के आसपास आगे बढ़ने की संभावना है।

PunjabKesari

15 सालों में सबसे अधिक देरी से मानसून इस बार दिल्ली पहुंच रहा है। आम तौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। पिछले साल मानसून 25 जून को दिल्ली पहुंचा था और 29 जून तक पूरे देश में पहुंच गया था। IMD के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से चलने वाली नम पूर्वी हवाएं 8 जुलाई से पूर्वी भारत पर छाने लगेंगी जिससे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 9 जुलाई को हल्की से मध्य बारिश होने के आसार है।

PunjabKesari

राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा 45 डिग्री पार
राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD ने अगले 48 घंटों में जयपुर, भरतपुर जिलों और बीकानेर संभाग में लू की चेतावनी जारी की है। हालांकि 10 जुलाई से मानसून के कारण तापमान में तीन-चार डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। दस-11 जुलाई को उदयपुर, कोटा संभाग के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मानसून 11 से 13 जुलाई के बीच बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और चुरू जिलों में दस्तक देगा। मौसम विभाग के अनुसार 11 से 15 जुलाई के दौरान ज्यादातर जगहों पर बारिश की संभावना है। 12-13 जुलाई के दौरान जोधपुर संभाग के जिलों में भी मानसून पहुंचने की संभावना है।

PunjabKesari

बाढ़ से बिहार के बुरे हाल
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिलों में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने कहा कि मानसून के निर्धारित समय से पहले अभूतपूर्व भारी बारिश के कारण राज्य बाढ़ का सामना कर रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News