दिल्ली में बाज नहीं आ रहे लोग, लॉकडाउन के बाद भी सब्जी मंडी में उमड़ी भारी भीड़

punjabkesari.in Tuesday, Apr 20, 2021 - 10:46 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों और उनके कारण स्वास्थ्य प्रणाली पर पड़ रहे भार के मद्देनजर दिल्ली में सोमवार रात दस बजे से 26 अप्रैल सुबह पांच बजे तक छह दिन के लॉकडाउन की घोषणा की। हालांकि इस सब के बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं। आज सुबह  बड़ी संख्या में लोग दरियागंज के सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंच गए।

PunjabKesari


सुबह होते ही सब्जी मंडी में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। चाराें तरफ लोग लोग ही दिखाई दे रहे हैं। मुख्य सड़कों पर आवाजाही बढ़ने से जगह-जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। उधर लॉकडाउन की घोषणा के बाद  शराब की दुकानों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने काे मिली।  शराब के शौकीन तपती धूप में घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।  कुछ स्थानों पर तो लोग  कतारें तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करते दिखे।

PunjabKesari

वहीं इससे पहले  आनंद विहार आईएसबीटी पर हजारों लोगों को अपने घर रवाना होने के लिए बस पाने की कोशिश करते देखा गया।  रेलवे स्टेशन पर 5,000 से अधिक लोगों के  पहुंचने की खबर सामने आई थी।  इससे पहले केजरीवाल ने दिन में लॉकडाउन की घोषणा करते हुए राजधानी में रहने वाले बाहरी कामगारों से अपील की थी कि यह लॉकडाउन छोटा रहने की उम्मीद है, इसलिए वे दिल्ली छोड़कर नहीं जाएं। पिछले साल भी देश में लॉकडाउन की घोषणा के बाद दिल्ली में काम करने वाले बिहार, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के प्रवासियों को बसों, अन्य वाहनों और यहां तक कि पैदल भी अपने घरों की ओर लौटते देखा गया था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News