आज फिर बदलेगा दिल्ली का मौसम, अगले दो दिन के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

punjabkesari.in Wednesday, Aug 04, 2021 - 03:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  देश की राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है।  भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए इस महीने के पहले ही हफ्ते में दो दिन के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

कर्नाटक में हुआ नए मंत्रिमंडल का विस्तार, इस बार नहीं होगा एक भी उपमुख्यमंत्री

 आईएमडी के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य दो डिग्री सेल्सियस कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अगले तीन-चार दिन हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

दलित परिवार से मिलने पहुंचे केजरीवाल के साथ हुई धक्का-मुक्की, मंच से गिरे नीचे

मौसम विभाग ने पहले कहा था कि दिल्ली में अगस्त में सामान्य वर्षा होने की संभावना है। शहर में जुलाई में असमान्य रूप से भारी बारिश हुई थी। राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के सामान्य तिथि 27 जून से दो सप्ताह बाद पहुंचने के बावजूद जुलाई में 507.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से करीब 141 प्रतिशत अधिक है। जुलाई 2003 के बाद दर्ज की गई यह सर्वाधिक बारिश थी। दिल्ली में जुलाई और अगस्त में आमतौर पर सर्वाधिक बारिश होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News