अगर आप लॉकडाउन के कारण दिल्ली में फंसे हैं ! तो जानें कैसे जा सकते हैं अपने घर वापस

punjabkesari.in Sunday, May 03, 2020 - 01:02 PM (IST)

नई दिल्ली/डेस्क। लॉकडाउन (Lockdown) के कारण दिल्ली में फंसे मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए दिल्ली सरकार (Delhi Govt) ने तैयारी शुरू कर दी है। सरकार शेल्टर होम (Shelter Home) में रह रहे 7 हजार मजदूरों के बीच एक सर्वे कराया है, जिसमें से 900 लोगों ने अपने घर वापस जाने की इच्छा जाहिर की है।

वहीं दिल्ली सरकार छात्रों, टूरिस्टों और दिल्ली में काम करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए भी जल्द ही उनको घर पहुंचाने की व्यवस्था करेगी। इनके लिए एक ऑनलाइन फॉर्म जारी किया जाएगा। इस फॉर्म द्वारा दिल्ली सरकार इन लोगों के फोन नंबर्स की लिस्ट उनके गृह राज्यों तक पहुंचाएगी। इसके बाद वो राज्य लोगों की घर वापसी का इंतजाम करेंगे। 

 

केवल ये लोग जा सकेंगे घर
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से वही लोग अपने गृह राज्य वापस जा सकेंगे जो कोरोना संक्रमित नहीं होंगे। जो लोग कोरोना संक्रमित होंगे उन्हें दिल्ली में रहकर ही अपना इलाज कराना होगा। वहीं जो लोग घर जाएंगे उनको 14 दिन तक के लिए होम क्वारंटीन रहना होगा। दिल्ली सरकार की इन तैरियों के बीच सोशल मीडिया पर एक फॉर्म भी खूब वायरल हुआ जिसे फर्जी बताया गया। 

 

अन्य राज्यों में फंसे दिल्ली के लोगों को करना होगा ये काम
वहीं जो लोग दिल्ली के हैं और अन्य राज्यों में फंसे हैं उन्हें उस राज्य सरकार को अपनी जानकारी देते हुए दिल्ली भेजने की मांग करनी होगी। जब वो राज्य दिल्ली सरकार को इस विषय में जानकारी देंगे तब यहां से सरकार उनके लिए वाहन भेजेगी और उनकी वापसी की व्यवस्था करेगी। 

 

कोटा से दिल्ली लौटे सभी छात्र
बता दें कि  दिल्ली सरकार कोटा में फंसे दिल्ली के सभी छात्रों को उनके घर पहुंचा चुकी है। शनिवार को कोटा से लगभग 800 छात्र दिल्ली आए और आज रविवार को भी 500 छात्र दिल्ली पहुंचे। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने जानकारी दी कि कोटा में फंसे दिल्ली के सभी छात्रों को वापस लाया जा चुका है। सरकार ने इन छात्रों को वापस लिवाने के लिए 40 बसें भेजी थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Murari Sharan

Recommended News

Related News