दिल्ली सरकार ने बदला वॉटर सप्लाई का समय, जानें क्या है नया टाइम ?

punjabkesari.in Thursday, May 28, 2020 - 10:03 AM (IST)


नई दिल्ली/डेस्क। आसमान से बरसती आग के बीच दिल्ली वाले इन दिनो पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने अब कॉलोनियों के लिए पानी सप्लाई के समय का निर्धारण कर दिया है। दिल्ली की कुछ कॉलोनियों में पानी स्पलाई के समय को बदला गया है। आपके घर में किस समय पानी आएगा इसकी जानकारी आपको दिल्ली जलबोर्ड की वेबसाइट पर मिल जाएगी। 

जल बोर्ड ने किसी कॉलोनी में पानी के सप्लाई का समय सुबह तो किसी में शाम का समय रखा है। वहीं किसी कॉलोनी में दो टाइम यानी सुबह शाम भी पानी आएगा। हालांकि कुछ कॉलोनियां ऐसी भी हैं जहां एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाईकी जाएगी। वहीं कुछ कॉलोनियों में हर तीन दिन में पानी की सप्लाई होगी। 

 

925 एमजेडी पानी दे रहा दिल्ली जलबोर्ड
बढ़ती गर्मी में दिल्ली में पानी की मांग बढ़ जाती है। हर साल दिल्ली में गर्मियों के समय पानी की समस्या अधिक बढ़ जाती है। इस समय दिल्ली को प्रतिदिन 1200 एमजेडी पानी की जरूरत है। वहीं दिल्ली जल बोर्ड द्वारा 925 एमजेडी पानी की सप्लाई की जा रही है। जल बोर्ड की नई समय सारणी में हर कॉलोनी के लिए पानी की आपूर्ती का समय निर्धारित किया गया है। कुछ समय या दिन के अंतराल में हर कॉलोनी में पानी की आपूर्ती को सुनिश्चित किया जाएगा। 

 

सुबह 3.30 बजे DJB उपाध्यक्ष ने किया पानी की समस्या का हल
बुधवार को राजेंद्र नगर के आम आदमी पार्टी विधायक राघव चड्ढा नारायणा गांव में पानी की समस्या को हल करने के लिए तड़के सुबह 3:30 बजे यूजीआर पहुंचे और जब समस्या का हल हो गया तो उन्होंने ट्वीट कर बताया। गर्मियों के बढ़ते ही दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा के विधानसभा क्षेत्र के बुधविहार सहित आसपास की गलियों में लोगों को पानी की समस्या हो रही थी। पानी सही प्रेशर पर नहीं मिल पा रहा था। मंगलवार देर रात जब उन्हें शिकायत मिली तो उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया और खुद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तड़के 3:30 बजे यूजीआर पहुंच गए और समस्या का हल किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Murari Sharan

Recommended News

Related News