मानसून से पहले ही पानी-पानी हो गई दिल्ली! 3 दिन तक जारी रहेगी बारिश

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2020 - 11:25 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली-एनसीआर में मौसम कई रंग दिखा रहा है। राजधानी में सोमवार सुबह हुई बारिश लोगों के लिए सुकून लेकर आई। गर्मी से जूझ रहे दिल्लीवासियों को बारिश से राहत तो मिली लेकिन कई इलाकों में जलभराव की स्थिति का भी सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की मानें तो मॉनसून आने तक राजधानी में रुक-रुककर बारिश हो सकती है।  

PunjabKesari

बारिश के बाद बुराड़ी इलाके और लोधी रोड की सड़कों पर पानी भर गया जिसकी वजह से लोगों को आने जाने में परेशानी का  सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मॉनसून के दिल्ली में 27 जून तक दस्तक देने की संभावना थी लेकिन पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण अब यह 2-3 दिन पहले आ सकता है, जिसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

PunjabKesari

विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 24 और 25 जून को आगे बढ़ने के लिए पूरे पश्चिम हिमालयी क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब के अधिकतर हिस्सों, अरब सागर के बाकी हिस्सों, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। 

PunjabKesari

दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-पूर्वी अरब सागर में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से और पूर्वी-मध्य अरब सागर और कोमोरिन (कन्याकुमारी) क्षेत्र तथा उससे सटे इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल की खाड़ी, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र, उत्तर-पूर्व अरब सागर और गुजरात के तटों, दक्षिण-पूर्व अरब सागर और केरल तट और लक्षद्वीप क्षेत्र में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News