दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 54 उम्मीदवारों की पहली सूची, चांदनी चौक से अल्का लांबा को टिकट

punjabkesari.in Sunday, Jan 19, 2020 - 06:02 AM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 54 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। पार्टी की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक पूर्व मंत्री अशोक कुमार वालिया को कृष्णा नगर और हारून यूसुफ को बल्लीमारान से उम्मीदवार बनाया गया है। आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले आदर्श शास्त्री को द्वारका से अल्का लांबा को चांदनी चौक से टिकट दिया गया है।

PunjabKesari
दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की पुत्री शिवानी चोपड़ा को कालकाजी और चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद की पत्नी को संगम विहार से टिकट मिला है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को टिकट दिया है। पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। गौरतलब है कि दिल्ली में 70 सदस्यीय आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 
PunjabKesari
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News