अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह के लिए PM मोदी को दिया न्यौता

punjabkesari.in Friday, Feb 14, 2020 - 02:17 PM (IST)

नई दिल्ली: आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को होने वाले अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है। आप ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री को निमंत्रण भेजा गया। केजरीवाल अपनी कैबिनेट के साथ रविवार को सुबह 10 बजे रामलीला मैदान पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के सीएम के तौर पर शपथ लेंगे। 11 फरवरी, मंगलवार को दिल्ली चुनाव नतीजे आने के बाद से ही आम आदमी पार्टी शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों में जुटी हुई है। 

PunjabKesari

दिल्ली में प्रचंड बहुमत से मिली जीत के बाद अरविंद केजरीवाल अब तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार हैं। 16 फरवरी दिन रविवार को केजरीवाल रामलीला मैदान में सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और इसकी गवाह पूरी दिल्ली बनने जा रही है। केजरीवाल की ताजपोशी की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। केजरीवाल के शपथ समारोह के लिए पूरी दिल्ली को न्योता दिया गया है लेकिन इसमें कोई बाहरी मेहमान शामिल नहीं होगा। पार्टी नेता गोपाल राय ने गुरुवार को बताया कि केजरीवाल के शपथ समारोह में कोई मुख्यमंत्री या अन्य राज्यों के किसी नेता को आमंत्रित नहीं किया जाएगा, यह केवल दिल्ली तक सीमित रहेगा।

PunjabKesari

नहीं बुलाए जाएंगे दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री
केजरीवाल ने 2015 में भी रामलीला मैदान में ही शपथ ली थी। इस बार तय किया गया है कि किसी भी दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री या पार्टी अध्यक्षों को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित नहीं किया जाएगा। AAP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार 62 सीटों पर कब्जा किया है। भाजपा को 8 सीटों पर जीत मिली है। वहीं कांग्रेस लगातार दूसरी बार दिल्ली में खाता खोलने में असफल रही।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News