दिल्ली: मकर संक्रांति पर ठंड ने दिखाए तेवर, सुबह-सुबह छाया घना कोहरा...4 डिग्री तक पहुंचा पारा

punjabkesari.in Thursday, Jan 14, 2021 - 10:49 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देश के उत्तरी और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। वहीं दिल्ली में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बर्फीले पश्चिमी हिमालय से उठ रही हवाओं की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में गिरावट आई है। घने कोहरे की वजह से यातायात पर असर पड़ा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों तथा उत्तराखंड में अगले तीन दिन के दौरान कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।

PunjabKesari

IMD ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर शीत लहर की संभावना है। इससे पहले बुधवार को श्रीनगर में पिछले आठ साल का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

PunjabKesari

IMD ने  पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन राजस्थान के कई हिस्सों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। वहीं मौसम विभाग ने जारी बुलेटिन में बताया कि अगले 24 घंटे में तमिलनाडु दक्षिणी केरल और लक्षद्वीप में मध्यम से भारी बारिश तथा गरज के साथ बारिश और बिजली चमकने की आशंका है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News