दिल्ली की एक कंपनी ने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में दिया iPhone 16- लोग पूछ रहे - क्या कोई वैकेंसी है?

punjabkesari.in Wednesday, Nov 04, 2026 - 12:27 PM (IST)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर गिफ्ट के तौर पर iPhone 16 स्मार्टफोन देकर सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा है। कंपनी का यह कदम ऑनलाइन वायरल हो गया है और कई लोग इस अनोखे दिवाली गिफ्ट की तारीफ कर रहे हैं।

नई दिल्ली के रोहिणी में स्थित इस कंपनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जश्न का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। क्लिप में कर्मचारियों की डेस्क पर कई iPhone 16 रखे दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें रिबन से सजाया गया है।

15 सेकंड के इस वीडियो में अलग-अलग रंगों (सफेद, हरा, नीला और काला) के स्मार्टफोन ऑफिस में कंप्यूटर के सामने रखे हुए हैं। वीडियो के आखिर में, कुछ महिला कर्मचारी अपना गिफ्ट पाकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए कंपनी ने लिखा, "कोई मुकाबला नहीं। आपको क्या मिला?"
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Financersaab (@financersaab2.0)

आमतौर पर कंपनियां दिवाली पर अपने कर्मचारियों को मिठाइयां, गिफ्ट हैंपर या रोजमर्रा की चीजें देती हैं, लेकिन इस बार स्मार्टफोन देने के फैसले ने लोगों का काफी ध्यान खींचा है।इंस्टाग्राम पोस्ट पर कई कमेंट्स आए हैं, जिनमें लोग कंपनी के इस फैसले (महंगे स्मार्टफोन गिफ्ट करने) पर हैरानी जता रहे हैं और इसकी तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो यह भी सवाल उठाया कि क्या यह वीडियो असली है, या फिर इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है। ऐसे ही एक कमेंट का जवाब देते हुए कंपनी ने इन अटकलों को खारिज कर दिया और यूजर से वीडियो को फिर से देखने के लिए कहा, साथ ही साफ किया कि यह क्लिप AI से नहीं बनाई गई है।

 

इस पोस्ट पर कई मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आईं। एक यूजर ने कंपनी में शामिल होने की इच्छा जताई और पूछा कि क्या वहां कोई वैकेंसी है। एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा कि दिवाली के दौरान उन्हें इंस्टाग्राम से दूर रहना चाहिए, ताकि वे कर्मचारियों को मिलने वाले ऐसे शानदार गिफ्ट्स को देखकर जलन महसूस न करें। एक और यूजर ने मजाक करते हुए लिखा कि उन्हें तो अपने ऑफिस से सोन पापड़ी का एक डिब्बा तक नहीं मिला।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News