दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, ''गंभीर'' से ‘बहुत खराब'' श्रेणी में पहुंचा AQI

punjabkesari.in Tuesday, Nov 09, 2021 - 11:11 AM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान कुछ डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, लगातार दूसरे दिन वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। भारत मौसम विभाग विभाग (IMD) के अनुसार, सुबह साढ़े 8 बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 85 प्रतिशत रहा। अधिकतम तापमान के मंगलवार को 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.6 और अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों अनुसार, सुबह AQI 400 दर्ज किए जाने के साथ ही ‘बहुत खराब' श्रेणी में रहा। सोमवार को भी AQI इसी श्रेणी में था। मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में उत्तर एवं उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News