दिवाली के तीन दिन बाद भी दमघोंटू दिल्ली की हवा, राजधानी में छाई गहरी धुंध...AQI 437 तक पहुंचा

punjabkesari.in Sunday, Nov 07, 2021 - 12:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली में रविवार सुबह ठंड रही और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के हिसाब से सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े 8 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सुबह के समय हल्का कोहरा और दिन में तेज हवाएं चलने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

PunjabKesari

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप के मुताबिक रविवार सुबह आठ बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 437 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है, वहीं शनिवार को यह 449 था। प्रतिबंध के बावजूद दिवाली पर बड़े पैमाने पर पटाखे चलाए जाने, पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं में वृद्धि के कारण दिल्ली में हवा की गुणवत्ता पांच साल में सबसे खराब हो गई थी।

PunjabKesari

गुरुवार (4 नवंबर) की रात को शहर का AQI गंभीर श्रेणी में पहुंच गया था। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में भी दिवाली के बाद प्रदूषण काफी बढ़ गया। NCR का गाजियाबाद रविवार को सबसे अधिक प्रदूषित रहा। समीर ऐप के अनुसार रविवार को गाजियाबाद में AQI 456 दर्ज किया गया, जबकि नोएडा में 454 और ग्रेटर नोएडा में यह 381 दर्ज किया गया। वहीं, फरीदाबाद में AQI 372, गुरुग्राम में 439, बागपत में 445 AQI दर्ज किया गया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News