दिल्ली के पानी में घुल रहा जहर, यमुना नदी में दिखी जहरीले झाग की मोटी परत(Video)
punjabkesari.in Tuesday, Feb 23, 2021 - 03:01 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को प्रदूषण किस तरह अपनी चपेट में ले रहा है इसका ताजा उदाहरण आज देखने को मिला। यमुना नदी में आज पानी की जगह चारों तरफ जहरीला सफेद झाग दिखाई दी। दूर से ही देखने पर ये झाग ऐसे लग रहे हैं मानों यमुना में सफेद बर्फ की सादर बिछी हुई है।
#WATCH दिल्ली: आईटीओ में यमुना नदी में जहरीले झाग की मोटी परत दिखी। pic.twitter.com/0KDFYBOJaG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 23, 2021
वीडियो आया सामने
साेशल मीडिया पर सामने में वीडियो में यमुना नदी में जहरीले झाग की मोटी परत साफ दिखाई दे रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक यमुना नदी में इस गंदगी भरे झाग की वजह से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है। खासकर जो लोग यमुना के पानी का इस्तेमाल नहाने के लिए करते हैं, उन्हें इससे खतरा है।
क्यों बनता है झाग
विशेषज्ञों ने डिटर्जेंट को इस प्रदूषण के बड़े कारणों में से एक बताया है। ज्यादातर डिटर्जेंट बनाने वाली कंपनियों के पास आईएसओ यानी अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन का प्रमाणपत्र नहीं है, जिसने इस रासायनिक पदार्थ फॉस्फेट की मात्रा तय कर रखी है। फॉस्फेट की ज्यादा मात्रा वाला गंदा पानी नालों के जरिए नदी में पहुंचता है।
दिल्ली की अवैध कालोनियों भी बड़ा कारण
जब नदी सामान्य ढंग से बह रही होती है तब ये डिटर्जेंट और अन्य आर्गेनिक पदार्थ नदी तल पर जमा हो जाते हैं और जब ज्यादा पानी छोड़ा जाता है तो ओखला बैराज पर पहुंचकर वो ऊंचाई से गिरता है जिसकी वजह से झाग बनता है। वहीं एक अधिकारी ने बताया था कि दिल्ली की अवैध कालोनियों में रहने वाले 2.3 लाख लोगों ने सीवेज का कनेक्शन नहीं लिया है जिसके कारण नदी में प्रदूषक तत्व जा रहे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
कांग्रेस में लागू होगा ‘एक परिवार, एक टिकट'' फॉर्मूला, भाजपा को घेरने के लिए निकालेगी दो जन यात्राएं

Recommended News

अमेरिका ने अफगानिस्तान के दूतावास, वाणिज्य दूतावासों को अपने नियंत्रण में लिया

एकदंत संकष्टी चतुर्थी 2022: बप्पा की पूजा से दूर होंगे सारे कष्ट-क्लेश

क्वाड सम्मेलन से पहले अमेरिका, जापान की बयानबाजी पर चीन का निशाना

पाकिस्तान, चीन से रक्षा के लिए भारत की एस-400 मिसाइल प्रणाली की तैनाती की योजना: पेंटागन