BJP में कोई भी दिल्ली का CM बनने के लायक नहीं है: केजरीवाल

punjabkesari.in Thursday, Feb 06, 2020 - 01:03 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई भी दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग जानना चाहते हैं कि भाजपा का मुख्यमंत्री उम्मीदवार कौन होगा, उन्होंने पूछा कि क्या होगा अगर वह (भाजपा) संबित पात्रा या अनुराग ठाकुर को चुनती है।

PunjabKesari

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूछा कि अमित शाह को शाहीन बाग सड़क खाली कराने से क्या चीज रोक रही है।केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनावों का ध्रुवीकरण करने की कोशिश की, नतीजे बताएंगे कि वह सफल हुई या नहीं। उन्होंने कहा कि अगर आप पार्टी सत्ता में वापस आई तो दिल्ली सरकार की निशुल्क योजनाएं जारी रहेंगी, अगर जरूरत पड़ी तो हम और योजनाएं लाएंगे। 

PunjabKesari

शाहीन बाग का शूटर यदि आप से है, तो उसे दोगुनी सजा दी जानी चाहिए: केजरीवाल 
इससे पहले केजरीवाल ने कहा था कि शाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शन स्थल पर गोली चलाने वाला व्यक्ति यदि उनकी पार्टी से संबंधित है तो उसे दोगुनी सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने गृह मंत्री का जिक्र करते हुए कहा, मैं अमित शाह से आग्रह करना चाहता हूं कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता न करें। उन्होंने कहा कि जो भी कानून एवं व्यवस्था बिगाडऩे के लिए जिम्मेदार है उसे सख्त सजा दी जानी चाहिए। पुलिस ने मंगलवार को कहा था कि पिछले सप्ताह शाहीन बाग प्रदर्शन स्थल पर गोलीबारी करने वाला कपिल बैसला आप का सदस्य है। इसके बाद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी और भाजपा के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया था। केजरीवाल ने कहा, मैं किसी भी राजनीतिक दल के साथ उसके (बैसला) संबंधों के बारे में अवगत नहीं हूं। यदि वह आप से कहीं से भी संबंधित है तो उसे दोगुनी सजा दी जानी चाहिए। यदि वह दस साल जेल का हकदार है तो उसे 20 साल की जेल दी जानी चाहिए। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News