दिल्ली: सड़क पर बिखरे मिले 500 रुपए के नोट, मचा हड़कंप...पुलिस आई तो खुला राज

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2020 - 10:28 AM (IST)

नेशनल डेस्कः कोरोना खतरे के बीच इन दिनों नई-नई बातें सामने आ रही हैं। दरअसल लोगों को सड़कों पर नोट बिखरे मिल रहे हैं। कोरोना संकट के बीच मंजर ऐसा है कि लोग उन नोटों को उठाते हुए भी डर रहे हैं और उन्हें देखकर दूर भाग रहे हैं। लोगों के मन में खौफ है कि वे कहीं इन नोटों से कोरोना वायरस से संक्रमित न हो जाएं। कुछ ऐसा ही वाकया देखने को मिला दिल्ली के केशवपुरम इलाके में। दरअसल वहां एक  गली में पांच-पांच सौ के तीन नोट देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। नोटों को देखकर लोग इतने डर गए कि कोई बी उनके पास नहीं गया और घर की ही छत से झांकते रहें। तभी किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि गली में पांच-पांच सौ के तीन नोट पड़े हैं। पुलिस ने देका कि नोट हल्के गीले थे। पूरे इलाकों को तुरंत कवर कर गिया गया। पुलिस ने  बड़ी सावधानी से ग्लब्स पहनकर नोटों को सैनेटाइज किया और फिर उन्हें उठाकर कैरी बैग में डाला और थाने आ गई। इसके कुछ समय बाद एक महिला थाने पहुंची और बताया कि वो नोट उसके हैं। महिला ने बताया कि वो एक सरकारी स्कूल की टीचर है। उसने एटीएम से 10 हजार रुपए निकलवाए थे लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते उसने पहले सभी नोटों को धोया और फिर सैनेटाइज करके बालकनी में सूखने के लिए डाल दिए।

 

महिला ने कहा कि इसके बाद वो घर के अदर काम आदि करके सोने चली गई। नोट गली में कब उड़कर चले गए पता नहीं वहीं गली में मचे हड़कंप पर महिला ने कहा कि उसको इसके बारे में मालूम नहीं पड़ा। महिला के बयान पर एसएचओ नरेंद्र कुमार ने नोटों की सीरिज मिलाई और पहचान के लिए एटीएम की स्लिप देखी। महिला का दावा सही पाए जाने के बाद पुलिस ने नोटों को उसके हवाले सौंप दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News