रक्षा मंत्री करेंगे लद्दाख और जम्मू कश्मीर का दौरा, सेना प्रमुख भी होंगे साथ

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2020 - 04:52 PM (IST)

जम्मू: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख और जम्मू कश्मीर का दौरा करेंगे। उनका दौरा 17 और 18 जुलाई को संभव हो सकता है। इस मौके पर उनके साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी होंगे। सिंह अंग्रिम मोर्चों का जायजा लेंगे जहां भारतीय सैनिकों को तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख भारतीय सेना के घायल जवानों से भी मुलाकात करेंगे और वे कश्मीर भी जाएंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी लद्दाख का दौरा कर चुके है। अगर बात राजनाथ सिंह की करें तो वह पहले 3 जुलाई को ही लद्दाख आने वाले थे पर मोदी के दौरे के चलते वे नहीं आ पाए। आपको बता दें कि गलवान घाटी में 15 और 16 जून की मध्यरात्रि को भारतीय जवानों और चीनी सैनिकों के बीच खूनी झड़प हुई थी। इसमें भारतीय सेना के 20 सैनिक शहीद हो गये थे और कई घायल हो गये थे। इसमें कई चीनी सैनिक भी मारे गये थे।
 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News