मुंबई में कोविड मामलों में आई कमी, पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए 5,956 केस

punjabkesari.in Monday, Jan 17, 2022 - 08:01 PM (IST)

नेशनल डेस्कः राजधानी दिल्ली के बाद अब मुंबई में भी कोरोना संक्रमण में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोविड के 5,956 नए मामले सामने आए हैं, जोकि पिछले दिन के मुकाबले 24 प्रतिशत कम हैं। इस दौरान 12 मरीजों की मौत भी हुई है। वहीं, 15,551 मरीज कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। मुंबई में अब तक 1,005,818 कोविड केस सामने आ चुके हैं, जिनमें 9,35,934 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। मुंबई में अब 50,757 एक्टिव मामले हैं। वहीं, 16,469 मरीज कोविड संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। मुंबई में पिछले 24 घंटों में 47,574 कोविड टेस्ट हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News