मुंबई में कोरोना के मामलों में गिरावट, 24 घंटे में सामने आए 1815 नए केस, 10 लोगों की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Jan 25, 2022 - 07:38 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई में कोरोना के मामलों में गिरावट का सिलसिला जारी है। मुंबई में आज कोरोना के 1815 नए मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्धारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक,  'मुंबई में आज कोरोना के 1815 नए केस सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में यहां कोरोना से 10 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से अब तक 16, 556 मौतें हो चुकी हैं। दिल्ली में 22,185 सक्रिय मामले हैं जबकि 24 घंटे में 753 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। मुंबई में अब तक करीब 9, 97, 042 लोग कोरोना से ठीक होकर अपने-अपने घरों को लौट गए हैं। मुंबई में रिकवरी दर 96 फीसदी है। 

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,55,874 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,97,99,202 हो गई। देश में लगातार पिछले पांच दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले तीन लाख से अधिक सामने आ रहे थे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, देश में 614 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,90,462 हो गई। देश में अभी 22,36,842 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 5.62 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 12,493 कमी दर्ज की गयी। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 93.15 प्रतिशत है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News