जम्मू कश्मीर में कम हो रहे हैं कोरोना वारस के मामले, आज 87 नए मामलों की पुष्टि

punjabkesari.in Thursday, Oct 21, 2021 - 09:30 PM (IST)

जम्मू  : जम्मू कश्मीर में आज 73 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी और अपने घर पहुंचे। वहीं आज जम्मू कश्मीर में 87 नए मामलों की भी पुष्टि हुई है। सबसे अधिक श्रीनगर और बडगाम जिले कोरोना से प्रभावित रहे। आज 88,835 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। जम्मू कश्मीर में आज 43,598 कोरोना के टैस्ट भी किए गए। 


814 एक्टिव मामले
जम्मू संभाग से आज 13 और कश्मीर संभाग से 74 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर में 87 नए मामलों में से 5 यात्री व 82 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 3,31,386 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 1,24,228 जम्मू संभाग और 2,07,158 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 814 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 130 और कश्मीर संभाग में 684 मामले एक्टिव हैं। 
आज 73 संक्रमित ठीक हुए
जम्मू कश्मीर में अब तक 3,26,143कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, जिनमें जम्मू संभाग से 1,21,923 और कश्मीर संभाग से 2,04,220 रोगी ठीक हुए हैं। आज 73 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, इनमें कश्मीर संभाग से 63 और जम्मू संभाग से 10 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। आज तक जम्मू कश्मीर में 1,40,28,603 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से अब तक 45 वर्ष के आयु वर्ग के 1,32,20,483 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 


मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4,429
अब तक जम्मू संभाग से 2175 और कश्मीर संभाग से 2254 कोरोना रोगियों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 4,429 पहुंच गया है। श्रीनगर में 844, बारामूल्ला में 282, बडग़ाम में 207, पुलवामा में 194, कुपवाड़ा में 166, अनंतनाग में 205, बांदीपुरा में 102, गांदरबल में 79, कुलगाम मे 117, शोपियां में 58 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 1145, ऊधमपुर में 137, राजौरी में 237, डोडा में 133, कठुआ में 151, साम्बा में 120, किश्तवाड़ में 44, पुंछ में 98, रामबन में 67 और रियासी में 43 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। 


निगरानी में 37,03,502 लोग
जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 1,58,33,125 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 1,55,01,739 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 37,03,502 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 7,634 लोगों को रखा गया है और 814 संक्रमित अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 4,52,885 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 32,37,740 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 


14 जिले कोरोना प्रभावित
आज जम्मू कश्मीर में 14 जिले कोरोना संक्रमण से प्रभावित रहे जबकि 6 जिलों से कोई नया मामला सामने नहीं आया।  आज सबसे अधिक 43 मामले कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से सामने आए हैं जबकि जम्मू संभाग के जम्मू जिले से सबसे अधिक 6 नए मामलों की पुष्टि हुई है। आज बारामूल्ला में 6, बडगाम में 10, पुलवामा में 1, कुपवाड़ा में 3, अनंतनाग में 2, बांदीपोरा में 3, गांदरबल में 4, कुलगाम में 2, जम्मू में 6, डोडा में 2, कठुआ में 2, किश्तवाड़ में 1 और रियासी में 2 कोरोना पाजिटिव के मामले सामने आए हैं। आज कश्मीर संभाग के शोपियां और जम्मू संभाग के ऊधमपुर, राजौरी, साम्बा, पुंछ और रामबन जिले से कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। 


जम्मू कश्मीर
3,31,386 कुल केस
814 एक्टिव केस
3,26,143 ठीक हुए
4,429 मौतें 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News