कोरोना में गिरावट जारी, 3 यात्रियों सहित 53 नए मामले सामने आए

punjabkesari.in Monday, Oct 11, 2021 - 09:01 PM (IST)

जम्मू  (सतीश) : भले ही त्यौहारी सीजन जारी है लेकिन जम्मू कश्मीर में कोरोना वैश्विक महामारी संक्रमण के नए मामलों में आज तीसरे दिन भी गिरावट जारी रही। लोग कोरोना से संबंधित सभी सावधानियां बरत कर ही अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने सावधानियों को दरकिनार भी किया हुआ है। आज 1,38,779 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इसके साथ ही 7 जिलों राजौरी, पुंछ, रामबन, साम्बा, अनंतनाग, शोपियां और बडगाम ने वैक्सीन की पहली डोज लगाने का 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। आज जम्मू कश्मीर में 53 नए मामलों की पुष्टि हुई जबकि 95 संक्रमित ठीक होकर अपने घर लौटे। वहीं जम्मू कश्मीर में 44,136 कोरोना टैस्ट भी किए गए। आज केवल श्रीनगर जिला सबसे अधिक कोरोना प्रभावित रहा। 


1049 एक्टिव मामले
जम्मू संभाग से आज 9 और कश्मीर संभाग से 44 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर में 53 नए मामलों में से 3 यात्री व 50 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 3,30,586 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 1,24,097 जम्मू संभाग और 2,06,489 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 1,049 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 281 और कश्मीर संभाग में 768 मामले एक्टिव हैं। 


आज 95 संक्रमित ठीक हुए
जम्मू कश्मीर में अब तक 3,25,111कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, जिनमें जम्मू संभाग से 1,21,642 और कश्मीर संभाग से 2,03,469 रोगी ठीक हुए हैं। आज 95 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, इनमें कश्मीर संभाग से 85 और जम्मू संभाग से 10 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। आज तक जम्मू कश्मीर में 1,31,46,342 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से अब तक 45 वर्ष के आयु वर्ग के 1,23,45,904 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 


मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4,426
अब तक जम्मू संभाग से 2174 और कश्मीर संभाग से 2252 कोरोना रोगियों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 4,426 पहुंच गया है। श्रीनगर में 842, बारामूल्ला में 282, बडग़ाम में 207, पुलवामा में 194, कुपवाड़ा में 166, अनंतनाग में 205, बांदीपुरा में 102, गांदरबल में 79, कुलगाम मे 117, शोपियां में 58 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 1144, ऊधमपुर में 137, राजौरी में 237, डोडा में 133, कठुआ में 151, साम्बा में 120, किश्तवाड़ में 44, पुंछ में 98, रामबन में 67 और रियासी में 43 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। 


निगरानी में 36,29,322 लोग
जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 1,53,94,415 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 1,50,63,829 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 36,29,322 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 7,952 लोगों को रखा गया है और 1,049 संक्रमित अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 4,58,261 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 31,57,634 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 


9 जिले कोरोना प्रभावित
आज जम्मू कश्मीर में आज 9 जिले कोरोना संक्रमण से प्रभावित रहे जबकि 11 जिलों से कोई नया मामला सामने नहीं आया।  आज सबसे अधिक 22 मामले कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से सामने आए हैं जबकि जम्मू संभाग के जम्मू जिले से सबसे अधिक 4 नए मामलों की पुष्टि हुई है। आज बारामूल्ला में 5, बडगाम में 8, पुलवामा में 1, कुपवाड़ा में 6, गांदरबल में 2, जम्मू में 4, राजौरी में 4 और पुंछ में 1 कोरोना पाजिटिव का मामला सामने आया है। आज कश्मीर संभाग के अनंतनाग, बांदीपोरा, कुलगाम, शोपियां और जम्मू संभाग के ऊधमपुर, डोडा, कठुआ, साम्बा, किश्तवाड़, रामबन और रियासी जिले से कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। 


जम्मू कश्मीर
3,30,586 कुल केस
1,049 एक्टिव केस
3,25,111 ठीक हुए
4,426 मौतें 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News