कोरोना मामलों में आई गिरावट, बीते 24 घंटे में मिले 2487 नए केस...13 मरीजों की मौत

punjabkesari.in Sunday, May 15, 2022 - 10:39 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत में एक दिन में 2,487 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों के कुल मामलों की संख्या 4,31,21,599 हुई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 17,692 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, covid-19 से 13 और मरीजों की मृत्यु के बाद देश में मृतकों की संख्या 5,24,214 पर पहुंची।

 

उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है, जबकि covid-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में covid-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 404 मामलों की कमी दर्ज की गई।

 

संक्रमण की दैनिक दर 0.61 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.62 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय के अनुसार इस बीमारी से अब तक उबरने वाले मरीजों की संख्या 4,25,79,693 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत अभी तक 191.32 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News