winter weather: 1 दिसंबर के बाद पड़ने वाली है हाड़ कंपाने वाली ठंड...10 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

punjabkesari.in Friday, Nov 29, 2024 - 08:19 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दिसंबर के आगमन के साथ ही देश के उत्तरी हिस्से में भीषण ठंड दस्तक देने लगी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान तेजी से गिरने लगा है, और घने कोहरे की चादर छाने के आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में कंपकंपी महसूस होने लगी है।

घने कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों यानि की 1 दिसंबर के बाद हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और बिहार के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की संभावना जताई है। 4 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, और झारखंड जैसे राज्यों में ठंड का प्रभाव गहराने की उम्मीद है।

दिल्ली का तापमान:
गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सीजन का सबसे कम 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। अगले दो दिनों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री के बीच और अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 🔵Daily GK | English | Facts 🔵 (@gk_everyday)

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी ने मौसम को और ठंडा बना दिया है।
जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग और कुपवाड़ा जैसे इलाकों में तापमान माइनस में पहुंचने के आसार हैं।
हिमाचल प्रदेश: कुफरी, कुल्लू, मनाली और कसौल में तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है।
उत्तराखंड: कोहरे का अलर्ट नहीं है, लेकिन ठंडी हवाओं से कई इलाकों का तापमान शून्य से नीचे जा सकता है।

क्या करें सावधानी?
ठंड और कोहरे के मद्देनजर लोग सुबह-शाम के समय अतिरिक्त गर्म कपड़े पहनें और यात्रा करते समय सतर्क रहें। वाहन चालकों को विशेष रूप से कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की स्थिति में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
 
देश के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अगले कुछ दिन बेहद ठंडे और कोहरे से प्रभावित हो सकते हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News