चंद घंटे की खुशियां, मातम में हुई तब्दील, शादी के 10 घंटे के बाद दुल्हन की रहस्यमयी हालत में मौत

punjabkesari.in Thursday, Apr 21, 2022 - 12:40 PM (IST)

जोधपुर:  राजस्थान के जोधपुर में शादी का माहौल अचानक मातम में बदल गया। एक दुल्हन के ससुराल पहुंचते ही मौत हो गई जिससे शादी की खुशियां दुख में तब्दील हो गई। जानकारी के अनुसार, शादी के बाद दुल्हन जैसे ही ससुराल पहुंची उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और शादी के महज 10 घंटे के बाद ही उसकी मौत हो गई। 
 

बता दें कि कुई जोधा गांव में सुभाष मेघवाल बारात लेकर मंगलवार रात कुई जोधा गांव में छगनाराम के घर लेकर गए थे,  सुभाष ने अपनी दुल्हन रेखा के साथ सात फेरे लिए और शादी सारी रस्में पूरी कर सुबह दुल्हन की विदाई कराकर अपने घर पहुंचे। ससुराल में दुल्हन के पहुंचते ही देवी-देवताओं के मंदिरों में पूजा अर्चना की गई लेकिन इस बीच शाम अचानक दुल्हन रेखा की तबीयत बिगड़ी और वो बेहोश हो गई। जिससे निजी अस्पताल ले जाया गया पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 

इ पूरे मामले पर परिजनों का कहना है कि दिनभर देवी देवताओं के मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद भयंकर गर्मी में दुल्हन घर आकर सो गई, जिसके काफी देर बार वह सो कर नहीं उठी तो घर की महिलाओं ने उसे उठाया,  तब वो बेहोशी की हालत में थी। जिसके बाद फौरन उसे  प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News