ढाबे पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, हत्या की अशांका

punjabkesari.in Wednesday, Nov 24, 2021 - 09:24 PM (IST)

साम्बा : साम्बा के सुपवाल क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बने एक ढाबे में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान राजू के रूप में की गई जो कि उसी ढाबे  में काम करता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल साम्बा में पहुंचा दिया। हालांकि मौके पर शव की हालत को देखकर यही कहा जा रहा है कि इस व्यक्ति का दर्दनाक तरीके से कत्ल किया गया है। कई सालों से इस व्यक्ति के इसी क्षेत्र में रहने के चलते उसके परिवार और उसके घर के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। एफ.एस.एल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत एकत्रित किए।


     जानकारी अनुसार यह व्यक्ति सुपवाल में सडक़ किनारे एक वैष्णो ढाबे पर ही काम करता था और रात के समय वहां पर अकेला ही रहता था। वहीं सुबह जब वहां पर कुछ लोग गुजरे तो उन्होंने यह भयानक मंजर देखकर सुपवाल पुलिस को सूचित किया। व्यक्ति के सिर पर बेलचे के साथ बार करके उसे बुरी तरह से जख्मी करके मार दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News