कांग्रेस के सभी नेता सर्वसम्मति से चाहते हैं कि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष बनें- अंबिका सोनी

punjabkesari.in Saturday, Oct 16, 2021 - 05:01 PM (IST)

नई दिल्ली-  दिल्ली में आयोजित की गई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद पार्टी की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने बताया कि सभी ने एकमत से सहमति व्यक्त की, कि  राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष  बनेंगे या नहीं, यह उन पर निर्भर है।  सभी की राय है कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनना चाहिए।

 

सीडब्ल्यूसी में जी-23 का जिक्र तक नहीं था, वे बैठक में मौजूद थे। कांग्रेस गुटों में बंटी नहीं है, हम एक हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सभी नेता सर्वसम्मति से चाहते हैं कि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष बनें। 

वहीं बैठक के दौरान वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमें सोनिया गांधी जी पर पूरा भरोसा है और कोई भी उनके नेतृत्व पर सवाल नहीं उठा रहा है।

सूत्रों  के अनुसार सीडब्ल्यूसी ने आज संगठनात्मक चुनावों के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए बैठक की - एक पूर्णकालिक कांग्रेस अध्यक्ष और नए पदाधिकारियों की एक टीम अगले साल सितंबर में चुनी जाएगी.   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News