जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर भूस्खलन में उत्तरी कश्मीर के DIG, उनके चालक की मौत

punjabkesari.in Monday, Dec 16, 2019 - 12:29 AM (IST)

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भूस्खलन की चपेट में एक वाहन के आ जाने पर सीआरपीएफ के एक उप महानिरीक्षक और उनके चालक की मौत हो गई, जबकि उनके निजी सुरक्षा अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार शाम खूनी नाला के पास यह वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गया। उस वक्त उत्तरी कश्मीर के डीआईजी, शालिंदर कुमार सिंह घाटी की ओर जा रहे थे। 
PunjabKesari
जवाहर सुरंग और आसपास के क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने और रामबन और रामसू के बीच भूस्खलन की घटनाओं के बाद गुरुवार शाम से राजमार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि सड़क से दोपहर बाद मलबा हटा दिया गया और डीआईजी सहित कुछ वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर गुजरने की अनुमति दी गई। जब अधिकारी का वाहन भूस्खलन संभावित क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी डिगडोल क्षेत्र में वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News