भारत में अब तक 27 करोड़ से अधिक लोगों को लगाए गए कोविड टीके

punjabkesari.in Friday, Jun 18, 2021 - 10:34 PM (IST)

नई दिल्लीः कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान के 154वें दिन भारत ने एक अहम उपलब्धि हासिल की और देश में अब तक लगायी गई खुराकों की कुल संख्या 27 करोड़ से अधिक हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को 18-44 आयु वर्ग के 19,43,765 लाभार्थियों को टीकों की पहली खुराक दी गई जबकि 77,989 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। 

देश भर में टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से कुल मिलाकर 18-44 आयु वर्ग के 5,15,68,603 लोगों को पहली खुराक लगाई गई है जबकि 11,40,679 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई है। मंत्रालय ने कहा कि असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 18-44 आयु वर्ग में 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई है। 

शाम सात बजे तक एकत्र अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, देश भर में अब तक कोविड टीकों की कुल 27,20,72,645 खुराकें दी जा चुकी हैं। मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के 154वें दिन (18 जून) कुल 29,84,172 खुराक दी गई। 26,24,028 लाभार्थियों को पहली खुराक और 3,60,144 को दूसरी खुराक दी गई। दिन भर की अंतिम रिपोर्ट देर रात तक तैयार की जाएगी। मंत्रालय ने रेखांकित किया कि टीकाकरण अभियान की नियमित रूप से समीक्षा और निगरानी की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News