देश में कोरोना मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के आए इतने हज़ार नए केस

punjabkesari.in Thursday, Nov 11, 2021 - 10:31 AM (IST)

नई दिल्ली: देश में कोरोना मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले  24 घंटे में कोरोना वायरस के 13 हजार 91  मामले दर्ज किए गए, तो वहीं इस दौरान 340 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। स्वास्थ मंत्रालय ने कहा कि बीते 1 दिन में 13 हजार 878 लोग डिस्चार्ज हुए। 
 

मंत्रालय के अनुसार फिलहाल देश में कोरोना के 1 लाख 38 हजार 556 एक्टिव केस हैं, वहीं अब तक 3 करोड़ 38 लाख 925 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं अब तक कोरोना से 4  लाख 62 हजार 189 लोगों की मौत हो चुकी है। नए मामले पाए जाने के बाद देश में अब तक कोरोना के कुल पुष्ट मामलों की संख्या 3 करोड़ 44 लाख 16 हजार 70 मामले पाए जा चुके हैं।
 

कोरोना के खत्म करने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक 1 अरब 10 करोड़ 23 लाख 34 हजार 225 खुराकें दी जा चुकी हैं, इसमें से 57 लाख 54हजार 817  खुराक बुधवार को दी गई। कोविन पोर्टल के अनुसार कुल खुराक में से अब तक 74 करोड़ 68 लाख 57 हजार 853 खुराक पहली और 35 करोड़ 58 लाख 66 हजार 887 दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News