covid-19 update: कोरोना के आंकड़ों ने फिर बढ़ाई चिंता, 24 घंटे में मिले 2.11 लाख नए केस

punjabkesari.in Thursday, May 27, 2021 - 10:34 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  दो दिन की राहत के बाद कोरोना के आंकड़ों ने फिर देश की चिंता बढ़ा दी है। देश में एक बार फिर 2 लाख से ज्यादा कोविड-19 के नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटे में 3842 नई मौतों के साथ मृतकों की संख्या 3 लाख 15 हजार 263 हो गई है। हालांकि इस बीच कोरोना से रिकवरी की दर में भी तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है।

 

एक दिन में 3,847 लोगाें की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से वीरवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में भारत में 2 लाख 11 हजार 553 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है, इससे कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,73,69,093 हो गई है।  इस दौरान 3842 लोगों की जान गई है।  इससे पहले बुधवार को देशभर में 2.08 लाख नए केस सामने आए थे और 4157 मरीजों की जान गई थी। 

 

2.83 लाख मरीज हुए ठीक 
मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस से 2.83 लाख लोग ठीक हुए हैं, इसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,46,33,951 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 24,19,907 है। मंत्रालय ने गताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 18,85,805 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 20,26,95,874 हुआ।

 

एक्टिव केस की संख्या में आई कमी
देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना से ठीक होने वालों का प्रतिशत 90 या फिर इससे ज्यादा है.। इसकी वजह से ही एक्टिव केस की संख्या में कमी देखी जा रही है।  देशभर में एक्टिव केस की संख्या घटकर 24 लाख हो गई, जो महीने में सबसे ज्यादा 37 लाख पर पहुंच गई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News